फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entry and exit points will be made at eight places on Delhi-Mumbai Expressway

Faridabad: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आठ जगह बनेंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट, कैल गांव के पास इंटरचेंज तैयार

Mon, 31 Jul 2023 08:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Jul 2023 08:54 AM IST
सार

फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन का किया जा रहा है।

विज्ञापन
Entry and exit points will be made at eight places on Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी

विस्तार

बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लोगों को सफर जल्द और आसान होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह फरीदाबाद क्षेत्र में चढ़ने-उतरने के लिए आठ एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। यह सभी सेक्टर-37 से 62 के पास तक बन रहे फ्लाईओवरों पर बनाए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनके अस्तित्व में आने से लोगों को सर्विस रोड से एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क पर आने-जाने काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन का किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क को छह लेन की बनाया जा रहा है, जबकि दोनों तरफ की सर्विस रोड को तीन-तीन लेन की बनाया जा रहा है। इससे होकर शहर का लोकल ट्रैफिक गुजरेगा। शहरवासी एक्सप्रेसवे का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए आठ जगह एंट्री व एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्र, ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी व नहर पार बसी कॉलोनियों व गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इससे आवागमन में लोगों काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन

कैल गांव के पास इंटरचेंज तैयार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कैल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। इस जगह पर इंटरचेंज बनाया गया है। यहां से लोग हाइवे और एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर एंट्री और एग्जिट ले सकते हैं। इसके अलावा आठ अन्य जगहों पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाने की तैयारी की गई है। 

इन स्थानों पर मिलेगी सुविधा 
एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-30 एत्मादपुर, सेक्टर-28, बसेलवा कॉलोनी में खेड़ी पुल, सेक्टर-18-17 के पीछे बन रहे फ्लाईओवर और बीपीटीपी पुल के पास बन रही एलिवेटेड सड़क, सेक्टर-दो के पीछे तिगांव पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर, सेक्टर दो आईएमटी पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर और सेक्टर 62 के पास एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। इन्हीं के पास एक्सप्रेसवे पर आने व जाने की सुविधा रहेगी। 

राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह बनेगे एग्जिट पाइंट
दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस तरह एंट्री व एग्जिट पॉइंट बने हैं। उसी प्रकार से एक्सप्रेसवे पर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का गोलचक्कर आदि बनाने की जरूरत नहीं है। सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आने-जाने के लिए स्लिप रोड आदि बनाकर एंट्री-एग्जिट दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed