{"_id":"6ac5496866ba506f0a0a99ca","slug":"employees-to-protest-against-the-se-on-the-8th-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81983-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसई के खिलाफ कर्मचारी आठ को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसई के खिलाफ कर्मचारी आठ को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कर्मचारी आठ अक्तूबर को सेक्टर-23 स्थित सर्किल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के लिए मंगलवार को इस्माइलपुर और तिलपत उपमंडल कार्यालयों में कर्मचारियों ने बैठक की। इसमें कर्मचारियों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
यूनियन के सर्किल सचिव लेखराज चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। यूनियन के चेयरमैन बीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सुनील चौहान, परवीन शर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद