{"_id":"6a8607daf7189b7c3f0e33b3","slug":"electricity-bill-paid-yet-power-cut-bptp-park-elite-residents-distressed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77840-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली का बिल जमा, फिर भी कटौती, बीपीटीपी पार्क एलीट के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली का बिल जमा, फिर भी कटौती, बीपीटीपी पार्क एलीट के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त शुल्क को लेकर विवाद, निवासियों का आरोप-हर महीने बढ़ा दी जाती है राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी पार्क एलीट के पीई ब्लॉक में बिजली कटौती को लेकर निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली के बिल का भुगतान कर रखा है, इसके बावजूद सोसाइटी में बिजली काटी जा रही है। बुधवार को भी बिजली आपूर्ति बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
निवासियों ने बताया कि बिजली बिल के अलावा सोसाइटी की ओर से अलग-अलग मदों में अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। लोगों का आरोप है कि हर महीने किसी न किसी शुल्क के नाम पर भुगतान की राशि बढ़ा दी जाती है। उनका कहना है कि इन शुल्कों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है। अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
बिजली कटौती से घरों में रहने वाले लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लिफ्ट बंद होने से ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने बिजली का बिल जमा कर रखा है तो अतिरिक्त शुल्क को लेकर बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं की जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि सोसाइटी प्रबंधन सभी अतिरिक्त शुल्क का स्पष्ट ब्योरा दे और बिजली कटौती की समस्या का समाधान करे।