{"_id":"5d8cf5358ebc3e015b67a84b","slug":"election-news-faridabad-news-noi463791126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का रण : नामांकन आज से, टिकट मिलेंगे दो दिन बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का रण : नामांकन आज से, टिकट मिलेंगे दो दिन बाद
विज्ञापन
फरीदाबाद बड़खल तहसील में चुनाव नामांकन की तैयारी में जुटे कर्मचारी ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जोकि 4 अक्तूबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया बेशक आज से शुरू हो जाएगी, मगर भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में किसी भी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया जा सका है। माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस हाईकमान पहले नवरात्र पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। श्राद्ध होने के कारण कोई भी प्रमुख दल पार्टी उम्मीदवारों के टिकट जारी करने से बच रहा है। भाजपा के टिकट के लिए जबरदस्त मारामारी हो रही है, वहीं कांग्रेस में भी टिकट के इच्छुक नेताओं की लंबी कतार है। टिकट के दावेदार दिल्ली में इसके लिए दौड़ लगा रहे हैं।
पिछले सप्ताह 21 सितंबर को चुनाव आयोग ने हरियाणा में चुनावों की घोषणा कर दी थी, जिसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग गई थी। शुक्रवार 27 सितंबर से 13वीं विधानसभा के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों में टिकट के लिए उम्मीदवारों ने अपने आकाओं के दरबार में हाजिरी भरनी शुरू कर दी थी। कांग्रेस और भाजपा की टिकट वितरण को लेकर दिल्ली में बड़े नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार भाजपा 29 सितंबर को पहले नवरात्र पर अपनी पहली सूची जारी करेगी। वहीं कांग्रेस भी नवरात्र में ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
यहां दाखिल होगे नामांकन
जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित निर्वाचन अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा करेंगे। पृथला विधानसभा क्षेत्र के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विवेक कालिया को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) कार्यालय के दूसरे तल पर बने कांफ्रेंस हाल में नामांकन लेंगे। इसी तरह फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह सेक्टर-12 लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर कमरा नंबर-208 में, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी बड़खल पंकज सेतिया मेट्रो मोड़ एनआईटी के पास स्थित अपने कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बल्लभगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी त्रिलोक चंद बल्लभगढ़ स्थित पंचायत भवन में कमरा नंबर-9 में, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद अमित कुमार सेक्टर-12 में प्रथम तल स्थित अपने कार्यालय में कमरा नंबर-106 और तिगांव विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर कमरा नंबर-203 में नामांकन पत्र लेंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार के साथ ही चार व्यक्ति ही जा सकेंगे नामांकन दाखिल करने
जिला उपायुक्त ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जलसा या जुलूस के साथ आने वाले उम्मीदवारों को अपने वाहन निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर खड़े करने होंगे। इसके अलावा उम्मीदवार के साथ चार व्यक्ति ही निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने जा सकेंगे।
चार अक्तूबर तक जमा होंगे नामांकन
जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर है। 29 सितंबर रविवार व 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन अवकाश रहेगा और नामांकन पत्र नहीं जमा होंगे। नामांकन जमा होने के बाद पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य होगा। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार 7 अक्तूबर को दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा तथा 24 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।