फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly woman accidentally pulls trigger while handling revolver; injured.

Faridabad News: रिवॉल्वर रखने के दौरान बुजुर्ग महिला से दबा ट्रिगर, घायल

Sun, 21 Jun 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman accidentally pulls trigger while handling revolver; injured.
-छाती को छूते हुए निकली गोली, हालत स्थिर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की विष्णु कॉलोनी में शनिवार देर शाम रिवॉल्वर रखने के दौरान 63 वर्षीय महिला से गलती से ट्रिगर दब गया। रिवॉल्वर से निकली गोली उनकी छाती को छूते हुए निकल गई। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, उर्मिला के बेटे के नाम लाइसेंसी रिवॉल्वर है, जो घर की अलमारी में रखी हुई थी। शनिवार शाम उर्मिला किसी काम से रिवॉल्वर को अलमारी से निकालकर दूसरी जगह रख रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उनकी बाईं छाती को छूते हुए निकल गई व घर की दीवार में जाकर लगी।
विज्ञापन


गोली लगते ही उर्मिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला घायल अवस्था में थीं और उनके शरीर से खून निकल रहा था। रिवॉल्वर भी जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और महिला व परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल से भी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में रिवॉल्वर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखते समय गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed