फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   education

पांच सितंबर को 54 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा

Wed, 01 Sep 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
education
फरीदाबाद। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बुधवार को यूपीएससी की परीक्षा के संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों साथ सेक्टर-12 में बैठक की। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को जिले में 54 केंद्रों पर यूपीएससी की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अंदर जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के प्रवेश पर पाबंदी है।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद सतबीर मान ओवरआल इंचार्ज होंगे। एसडीएम फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल अपने-अपने इलाके के इंचार्ज होंगे। परीक्षा के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधों के लिए सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, ट्रांजिट अफसर तथा परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार जानकारी हासिल कर ले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चालक पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित रूट पर ही गाड़ी चलाएं। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा। परीक्षा केंद्र पर पेयजल, सैनिटाइजर, शौचालय तथा साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें। इस मौके पर एसडीएम परमजीत, अपराजिता, पुलकित मल्होत्रा, डीईओ ऋतु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed