फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Education department operations come to a standstill due to power outage

Faridabad News: बिजली जाने पर ठप हुआ शिक्षा विभाग का कामकाज

Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Education department operations come to a standstill due to power outage
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मंगलवार को बिजली गुल हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में बिजली गुल होने से करीब 40 मिनट तक कामकाज प्रभावित रहा। बैकअप की सुविधा नहीं होने से कंप्यूटर बंद हो गए और कर्मचारियों को जरूरी काम बीच में ही रोकने पड़े। अपने काम के सिलसिले में पहुंचे अध्यापकों और अभिभावकों को भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो 1:10 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। कंप्यूटर नहीं चलने से ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने और बिलिंग जैसे कार्य आगे नहीं बढ़ सके। बिजली निगम में शिकायत करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर कर्मचारी दोबारा अपने काम में जुट पाए। शिक्षा विभाग के कार्यालयों में स्कूलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य कंप्यूटर के माध्यम से किए जाते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में होने वाली बैठकों के लिए भी विभिन्न जानकारियां और रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कामकाज की गति प्रभावित होती है और लंबित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त समय लगता है। उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली निगम को शिकायत दी गई थी। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो गई। उन्होंने बताया कि कार्यालय में बैकअप की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed