{"_id":"6acbe75700ac81ea780a69bf","slug":"e-scooters-distributed-to-100-differently-abled-persons-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82467-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 100 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटर वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 100 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटर वितरित किए
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर कार्यक्रम में मौजूद रहे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-27 स्थित रुद्रा बैंक्वेट हॉल में दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए फ्री ई-स्कूटर बांटे गए। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौजूद रहे। उन्होंने एलिम्को और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 100 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटर वितरित किए। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिले और उन्हें आने जाने में किसी तरह की समस्या न हो।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। वे दया के नहीं बल्कि सम्मान, समान अवसर और सहयोग के अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और अधिकारों को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक धनेश अदलखा, हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल, विधायक हरेंद्र रामरतन, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, पूर्व विधायक हर्ष चौधरी व अन्य मौजूद रहे।
-- --
पलवल में भी बांटे जाएंगे ई-स्कूटर
केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांग कल्याण में उद्योग जगत की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के तहत कंपनियों का सहयोग जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जो दिव्यांगजन इस बार ई-स्कूटर प्राप्त करने से रह गए हैं, उन्हें अगली बार अवसर दिया जाएगा। 17 अक्तूबर को पलवल में भी बड़ा शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को निःशुल्क ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे।