{"_id":"652acb9c4b71ec9729064abe","slug":"due-to-domestic-dispute-constable-committed-suicide-with-service-revolver-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: हवलदार ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या, गुरुग्राम पुलिस में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: हवलदार ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या, गुरुग्राम पुलिस में था तैनात
Sat, 14 Oct 2023 10:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:42 PM IST
सार
फरीदाबाद में हवलदार ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह गुरुग्राम में तैनात था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अनिल ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुपानी थाना इलाके के गांव टिकावली में शनिवार दोपहर हरियाणा पुलिस के हवलदार ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव टिकावली निवासी अनिल कुमार (40) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में तैनात था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अनिल ने खुद को गोली मार ली। गोली चलते ही घर और गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर थाना भूपानी प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाठक और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। अनिल के पिता ब्रह्म सिंह नगर निगम में दरोगा के पद से रिटायर्ड हैं। चार बेटों में से दो बेटे हरियाणा पुलिस में हैं।
विज्ञापन
दोनों ही गुरुग्राम में सेवाएं दे रहे थे। तीसरे बेटे की पिछले साल मौत हो गई और चौथा गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है। थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया मौत के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।