{"_id":"6ab1870b4be9d1bb6a0d1b11","slug":"drug-de-addiction-awareness-program-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80629-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से सेक्टर- 8 स्थित राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और संस्थान के कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज की खुशहाली को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त समाज का निर्माण स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।