फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   double murder, main acussed arrested by police in delhi

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी विष्णु दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
double murder, main acussed arrested by police in delhi
फरीदाबाद। गांव जसाना में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका मोनिका की भाभी का भाई है। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर किराए पर बुलाए थे। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़ व बुलंदशहर में छापे मार रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर चंदीला निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट सुखबीर पत्नी मोनिका के साथ गांव जसाना में मकान बनाकर रह रहा था। मोनिका का मायका जसाना गांव में ही है। उसके घर का दूध मायके से ही आता था। मंगलवार शाम को मोनिका दूध लेने नहीं पहुंची तो उसके पिता रामबीर ने बेटे मनीष के हाथ रात करीब 9 बजे दूध उसके घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका के घर पहुंचे मनीष ने अपनी बहन और जीजा को खून से लथपथ हालत में मृत पाया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। बुधवार को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाई थीं।
सुखबीर ने बड़खल में प्लास्टिक की बोतलें बनाने की फैक्टरी लगाई हुई थी। मंगलवार को पेट में दर्द होने के कारण वह आफिस नहीं गया था। ऐसे में प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका लगी, जिसे पता था कि आज सुखबीर घर पर मिलेगा। हत्यारे मोनिका और सुखबीर दोनों के मोबाइल फोन भी ले गए थे। पुलिस ने तकनीक की मदद लेनी शुरू की।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि हत्याकांड में मोनिका के मायके पक्ष से एक रिश्तेदार का हाथ है। पुलिस ने जांच उस दिशा में बढ़ाई तो शक की सुई मोनिका की भाभी के भाई विष्णु की तरफ घूमी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखबीर के पास मोनिका की भाभी के कुछ आपत्तिजनक फोटो थे। एसीपी क्राइम अनिल यादव ने विष्णु की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बारे में इससे ज्यादा बताने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed