{"_id":"602d53638ebc3ee92662a492","slug":"double-murder-case-girl-s-friend-suspected-of-murder-faridabad-news-noi5662678196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में युवती के दोस्त पर शक, तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में युवती के दोस्त पर शक, तलाश में दबिश
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल शवगृह के बाहर गमगीन लड़की के परिजन ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। एनआईटी एक नंबर मार्केट में मंगलवार को कार में जिम ट्रेनर और उसकी महिला दोस्त की हत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड के बाद आरोपी को भागने में मदद करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर सकती है। बुधवार सुबह थाना कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।
मार्केट के दुकानदारों के मुताबिक मिलाप दवाखाना के पास मंगलवार रात एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी काफी देर से सड़क किनारे खड़ी थी। पास के एक दुकानदार ने देखा की गाड़ी में बैठे युवक-युवती में कोई हलचल नहीं है। संदेह होने पर दुकानदार ने गाड़ी के अंदर देखा तो गाड़ी में बैठे युवक-युवती लहुलुहान थे। दुकानदारों के मुताबिक युवक के सिर में और युवती के सीने में गोली लगी थी। लोगों ने मामले की थाना कोतवाली को दी। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर दोनों को बीके सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने युवक की पहचान सेक्टर-22 निवासी जिम ट्रेनर लोकेश उर्फ गोल्डी (32) के रूप में की है। वहीं युवती की पहचान एनआईटी-2 ई-ब्लाक निवासी मयंका (25) के रूप में हुई है। मयंका पलवल जिले में एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस पीआरओ के मुताबिक मृतक गोल्डी और युवती में दोस्ती थी। मयंका उसी जिम में जाती थी जहां गोल्डी ट्रेनर था। युवती की स्कूटी भी कार के पास ही मिली है।
विज्ञापन
मंगलवार रात युवती घर से स्टेशनरी लेने की बात कहकर निकली थी। गोल्डी अपने घर से अपनी सात दिन की बेटी के लिए डाइपर लेने की बात कहकर निकला था। गोल्डी की शादी पांच साल पहले हुई थी। सात दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मयंका और गोल्डी की हत्या मयंका के ही दोस्त ने अपने साथी संग मिलकर की है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसका एक दोस्त भी इस हत्याकांड में शामिल था। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के तुरंत बाद आरोपी के परिवार के एक सदस्य ने उसे और उसके साथी को आईटीओ दिल्ली के पास छोड़ा था। क्राइम ब्रांच आरोपी के परिवार के उस सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना कोतवाली प्रभारी अर्जुन राठी ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।