{"_id":"6ab2b90b47ad226f2506d5f0","slug":"district-level-yoga-competition-to-be-held-on-september-25-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80721-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 25 सितंबर को होगी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 25 सितंबर को होगी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेल विभाग हरियाणा की ओर से 25 सितंबर को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सेक्टर-12 स्थित खेल सुविधा केंद्र में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी प्रशिक्षक निरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन एकल, कलात्मक योगासन युगल और लयबद्ध योगासन युगल स्पर्धाएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में बांटा गया है। सब-जूनियर वर्ग में 9 से 14 वर्ष, जूनियर वर्ग में 15 से 18 वर्ष और सीनियर वर्ग में 19 से 28 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 700 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। संवाद