{"_id":"5fe8c0558ebc3e3d56435cdc","slug":"directors-uniting-to-open-school-faridabad-news-noi556408482","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खोलने के लिए एकजुट हो रहे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खोलने के लिए एकजुट हो रहे संचालक
विज्ञापन
स्कूल खोलने के लिए एकजुट हो रहे संचालक
बल्लभगढ़। नए साल पर स्कूलों को खोला जाए, इस संबंध में स्कूल संचालकों को स्वर एक हो रहे हैं। उनका मत है कि जब सामाजिक दूरी के साथ सभी काम शुरू हो चुके हैं तो स्कूलों को पूर्ण रूप से खोलने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजीव कॉलोनी स्थित कंचन विद्या मंदिर स्कूल में फरीदाबाद, पलवल, होडल, मेवात, गुरुग्राम संबंधी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र सेन शर्मा ने की। विभिन्न मुद्दों पर इस दौरान चर्चा की गई। स्कूलों को पूरी तरह से खोलने पर सभी सहमत हुए। स्कूल संचालकों का मत है कि बच्चों की पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है। कोरोना के कारण कई विद्यार्थी इस सत्र स्कूल ही नहीं आ सके। बिना पढ़े वार्षिक परीक्षाएं कराना भ्रम है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी-अपनी एसोसिएशन के बैनर तले जिला उपायुक्त के माध्यम से स्कूलों को पूर्ण रूप से खोलने का मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र सेन शर्मा और महामंत्री सतीश शर्मा के साथ-साथ पलवल जिले से सतवीर पटेल ,जगदेव, राजवीर, होडल से हरद्वारी लाल, बिसन, प्रभु दयाल कुसुम, मेवात से देशराज, रविंद्र ,नरेश फरीदाबाद से प्रमुख स्कूल संचालकों में भरत शर्मा ,अवतार सिंह, ओमप्रकाश धनखड़, राजेश शर्मा ,जेपी अग्रवाल, प्रदीप नागर, राजकुमार गुप्ता ,सफी मोहम्मद, नारायण डागर ,राकेश अत्री, हरकेश मौजूद रहे।