फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dfsg

Faridabad News: घर में घुसकर युवक पर हमला, पैसों के विवाद में तीन नामजद

Sun, 04 Jan 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
dfsg
घर में घुसकर युवक पर हमला, पैसों के विवाद में तीन नामजद-हसनपुर थाना क्षेत्र के बाढ़का गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के बाढ़का गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाढ़का गांव निवासी हरविन्द्र पुत्र नेपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मंजीत उर्फ कालू के साथ पैसों का लेनदेन चल रहा था। 20 दिसंबर की शाम उसका भाई धर्मेंद्र पैसे देने के लिए मंजीत के घर गया था, लेकिन मंजीत ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और स्वयं घर आकर हिसाब करने की बात कही।


आरोप है कि उसी रात करीब नौ बजे मंजीत उर्फ कालू अपने साथियों अशोक और सागर के साथ लाठी-डंडे लेकर हरविन्द्र के घर पहुंचा। तीनों ने घर में घुसकर हरविन्द्र पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed