{"_id":"69fa441c2a8713db8f09c1f8","slug":"despite-scoring-a-century-gcis-lost-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69257-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लक्ष्य के शतक के बावजूद हारी जीसीआईएस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लक्ष्य के शतक के बावजूद हारी जीसीआईएस की टीम
विज्ञापन
- बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी ने 51 रन से जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मवई गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को बाबा सूरदास अकादमी ने जीसीआईएस को 51 रन से हराया। जीसीआईएस के लिए लक्ष्य की शतकीय पारी बेकार गई। 40 ओवर के मुकाबले में बाबा सूरदास अकादमी ने सात विकेट पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीपांशु ने 89 और विशाल कुमार ने 74 रन का पारी खेली। जीसीआईएस के लिए आयुष और लकी चौहान को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीआईएस की टीम 33.2 ओवर में 266 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ओपनर लक्ष्य ने 106 रन बनाए, पर टीम का अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बाबा सूरदास की ओर से तेजस और कश्यप ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रिहान को दो और विशाल को एक विकेट मिला। विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।