फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue outbreak increased, two new patients found

डेंगू का प्रकोप और बढ़ा, दो नए मरीज मिले

Sun, 10 Oct 2021 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased, two new patients found
फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। वहीं डेंगू और वायरल बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 189 लोगों को नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक जिले में कुल 139 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। रोज नए मरीज मिलने से अस्पतालों में बेड की संख्या कम हो गई है। सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी चल रही है। बड़े अस्पतालों में अधिकतर प्राइवेट रूम फुल हो रहे हैं। साथ ही सिविल अस्पताल बीके में भी काफी मरीज दाखिल हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 139 हो गई है। हालांकि मलेरिया को लेकर अभी स्थिति खराब नहीं हुई है। पिछले लगभग 10 दिनों से जिले में मलेरिया का कोई नया मरीज नहीं मिला है। अभी तक मलेरिया के केवल 9 ही मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी को और बढ़ा दिया हैं। इसके साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed