{"_id":"6193eaa33119d05a2a326d7d","slug":"dengue-faridabad-news-noi616184171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू मरीज, चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू मरीज, चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि की है। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। सभी मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर बनाए हुए है।
सर्दी बढ़ने के साथ शहर में जगह-जगह खुले में पानी जमा होने से दिवाली के बाद मच्छरों की संख्या एक बार फिर बढ़नी शुरू हो गई है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या काफी अधिक देखने को मिली है। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। सिविल अस्पताल बीके में भी ओपीडी, इमरजेंसी व अन्य जगहों पर मरीजों की काफी संख्या देखी जा सकती है। मंगलवार को भी चार नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 280 हो गई है। डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक फिर एंटी लार्वा एक्टिविटी को बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा मिलने पर 350 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हमारी टीमें लार्वा जांचने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रही हैं।