फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demolition stopped in Jamai Colony, action will be taken today

जमाई कॉलोनी में लोगों को मलबा बेचने के लिए दी एक दिन की राहत

Thu, 09 Sep 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demolition stopped in Jamai Colony, action will be taken today
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र में बसी जमाई कॉलोनी में बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई नहीं की गई। निगम की ओर से लोगों को मकान खाली करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। जिससे लोग अपने टूटे घरों का मलबा बेच सके। दूसरी तोड़फोड़ कार्रवाई न होने से लोगों को भारी राहत मिली। दिनभर लोग अपने घरों को खाली करते दिखे।
विज्ञापन

अरावली में वन विभाग की करीब 500 हेक्टयर जमीन पर अवैध निर्माण बने हुए है। इनमें लगभग 140 फार्म हाउस, शिक्षण संस्थान, होटल व कॉलोनियां शामिल है। सेव अरावली संस्था के जितेंद्र भड़ाना ने कहा कि नगर निगम और वन विभाग की ओर से करीब डेढ माह में करीब नौ फार्म हाउस तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को बीच-बीच में रोक भी दिया जाता है। तीन दिन से सैनिक कॉलोनी चौक स्थित जमाई कॉलोनी और आसपास के अरावली क्षेत्र में तोड़फोड़ की जा रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ दस्ते के साथ लोगों को भी राहत दी गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने ढहाये गए मकान का मलबा ठेकेदारों को बेचा। वहीं अनेक लोग अपने घरों को खाली कर दूसरे स्थानों पर गए। लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आ रहा था। लोगों ने कहा कि सरकार को पहले फार्म हाउस और अमीरों के मकानों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उसके बाद गरीबों को उजाड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमाई कॉलोनी तोड़फोड़ कार्रवाई को एक दिन के लिए रोका गया है। जिससे लोग अपने कीमती सामनों को निकाल सके। ढहाये गए मकानों के मलबे को बेच सके। शुक्रवार को तोड़फोड़ की जा सकती है।
- यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed