Delhi Blast: डॉ. मुज्जमिल को लेकर अल-फलाह पहुंची NIA टीम, उस कमरे में भी ले गई जहां रखा था 2550 KG विस्फोटक
एनआईए टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में डॉ. मुज्जमिल के रहने के स्थान, पढ़ाई के स्थान, मेडिकल केबिन व अन्य सभी जगहों की शिनाख्त करवाई। अस्पताल परिसर में टीम उसे लेकर पहुंची जहां वह मरीजों का इलाज किया करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में फरीदाबाद से सबसे पहले 30 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए डॉ. मुज्जमिल को लेकर एनआईए की टीम सोमवार रात अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम ने लगभग ढाई घंटे तक यूनिवर्सिटी परिसर में डॉ. मुज्जमिल के कमरे, लैब व अन्य परिसर की पहचान कराने के साथ ही वहां बैठाकर भी पूछताछ की। इसके साथ ही एनआईए की टीम उसे धौज और फतेहपुर तगा गांव के उन किराये के कमरों पर भी लेकर गई जहां डॉ. मुज्जमिल ने विस्फोटक छुपाया था।
रात आठ बजे पहुंची थी टीम
एनआईए की टीम में 40 से अधिक सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ डॉ. मुज्जमिल को लेकर सोमवार रात लगभग 8 बजे फरीदाबाद के धौज इलाके में पहुंचे। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस के भी 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को इस इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया था। ताकि एनआईए टीम को जांच के दौरान किसी तरह की बाधा का सामना करना न पड़े।
मुज्जमिल को इन जगहों पर लेकर गई
एनआईए टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में डॉ. मुज्जमिल के रहने के स्थान, पढ़ाई के स्थान, मेडिकल केबिन व अन्य सभी जगहों की शिनाख्त करवाई। अस्पताल परिसर में टीम उसे लेकर पहुंची जहां वह मरीजों का इलाज किया करता था।
किराये के कमरे में भी ले जाया गया
यूनिवर्सिटी के कैंपस परिसर के उस हिस्से में उसको लेकर जाया गया, जहां पर वह सुबह-शाम सैर करता था। इसके बाद एनआईए टीम उसे धौज गांव के उस किराये के कमरे पर लेकर गई, जहां करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था। यहां लगभग 20 मिनट तक रहने के बाद टीम डॉ. मुज्जमिल को लेकर फतेहपुर तगा में उस मकान में भी पहुंची जहां 2550 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट 50 कट्टों में भरकर रखा गया था।