फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Decision to temporarily take down about 500 big tricolor flags due to storm in Delhi

तिरंगों की सुरक्षा के लिए फैसला: दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज उतारने की तैयारी, PWD ने बताई ये बड़ी वजह

Sun, 07 Jun 2026 08:02 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 07 Jun 2026 08:02 AM IST
सार

दिल्ली में तेज आंधी-तूफान से राष्ट्रीय ध्वजों को नुकसान पहुंचने के बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब 500 बड़े तिरंगों को अस्थायी रूप से उतारने का निर्णय लिया है। विभाग का कहना है कि मौसम सामान्य होने और चेतावनी समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा फहराया जाएगा।

विज्ञापन
Decision to temporarily take down about 500 big tricolor flags due to storm in Delhi
दिल्ली में तिरंगों की सुरक्षा के लिए फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे राष्ट्रीय ध्वजों को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहरभर में लगाए गए करीब 500 बड़े तिरंगों को अस्थायी रूप से उतारने का निर्णय लिया है। विभाग का कहना है कि मौसम विभाग की तूफान संबंधी चेतावनी समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा फहराया जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर लगे तिरंगे फट गए और उन्हें नुकसान पहुंचा। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और आगे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सभी बड़े झंडों को हटाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर करीब 115 फुट ऊंचे ध्वजदंडों पर बड़े आकार के तिरंगे लगाए गए हैं। इन झंडों को क्षति से बचाने के लिए पॉलिस्टर सामग्री का उपयोग किया गया था, लेकिन हाल के दिनों में चली तेज हवाओं के कारण कई झंडे क्षतिग्रस्त हो गए। वर्ष 2022 में तत्कालीन दिल्ली सरकार ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बड़े राष्ट्रीय ध्वज लगाने की योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed