फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Debit card in pocket, yet 47 thousand missing from account

डेबिट कार्ड जेब में, फिर भी खाते से 47 हजार गायब

Fri, 10 Sep 2021 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Debit card in pocket, yet 47 thousand missing from account
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने बीके चौक स्थित मुख्य डाकघर में तैनात एक क्लर्क के खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि उस समय डेबिट कार्ड पीड़ित की जेब में ही था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी निवासी कपिल यादव ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष ही डाक विभाग में क्लर्क के पद पर आया है। सेलरी अकाउंट खुलवाया और एटीएम कार्ड जारी करवा लिया। उसका कहना है कि उसने खाता खुलवाने के बाद से केवल दो बार ही अपने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया था। 24 और 25 अगस्त को उसके खाते से दो बार में 47 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

बैंक के मुताबिक, ये निकासी एटीएम कार्ड से हुई है, जबकि उसका कार्ड उसके पास ही था। बैंक के रिकॉर्ड के हिसाब से निकासी पश्चिम बंगाल के एटीएम से हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि कपिल के कार्ड का क्लोन बना लिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed