फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dead body thrown in mountains after killing wife

पत्नी की हत्या कर शव पहाड़ों में फेंका, थाने में जाकर किया सरेंडर

Fri, 27 Aug 2021 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
dead body thrown in mountains after killing wife
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल शवगृह के बाहर बैठे मृतक राबिया के गमगीन परिजन । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। दिल्ली के जैतपुर निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतका के शव को पाली चौकी इलाके में अरावली के पहाड़ों में फेंक दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह कालिंदी कुंज थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सूरजकुंड प्रभारी को दिल्ली कालिंदी कुंज थाने से सूचना मिली कि जैतपुर निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी राबिया की बृहस्पतिवार को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी के मुताबिक, उसने शव पाली रोड पर फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पाली रोड पहुंची। यहां मुख्य मार्ग से करीब बीस फ़ीट अंदर अरावली के पहाड़ों में एक शव पड़ा दिखा। युवती के गले पर कटने के निशान थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन थाना सूरजकुंड में पहुंचे।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की पहचान दिल्ली जैतपुर निवासी निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान राबिया के रूप में हुई है। युवती के पिता का कहना है कि निजामुद्दीन ने उनकी बेटी की दिल्ली सिविल डिफेंस में नौकरी लगवाने में मदद की थी। आरोपी कई बार उनके घर पर आता जाता रहता था। उसने उनकी बेटी से शादी की है या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कालिंदी कुंज थाने में बताया कि उसने राबिया से जून में कोर्ट मैरिज की थी, हालांकि उसने अभी तक इसका प्रमाण पत्र नहीं दिखाया है। आरोपी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बिठा कर पाली रोड पर लाया था। यहां उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। सूरजकुंड थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed