फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dairy operator accused of assult

डेयरी संचालक पर मारपीट का आरोप

Wed, 18 Dec 2019 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
dairy operator accused of assult
डेयरी संचालक पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के सी-ब्लॉक में रहने वाले राजीव कुमार पुत्र बाबू सिंह ने पास स्थित एक डेयरी संचालक पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना में राजीव कुमार घायल हो गया। शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि राजीव कुमार ने बताया कि वह सी-ब्लॉक स्थित अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डेयरी संचालक पड़ोस में रहने वाले गौरव पुत्र मूलचंद ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। पीड़ित ने जान बचाने के लिए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया व शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुला लिया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी गौरव अपनी डेयरी में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया व फावड़े से हमला कर दिया। उसका भाई मोहित भी हाथ में डंडे लेकर धमकी देने लगा कि पुराने मामले को वापस नहीं लिया, तो जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है, जो अभी न्यायालय में लंबित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed