फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   D.R bhaskar did survey of ward 6

मुख्य अभियंता ने किया वार्ड छह का दौरा

Thu, 29 Aug 2019 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
D.R bhaskar did survey of ward 6
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने वार्ड नंबर छह का दौरा दिया। वार्ड में कई जगह जलभराव और सीवर जाम की समस्या देख उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने मौके पर वार्ड के जेई (कनिष्ठ अभियंता) प्रमोद को तलब किया और स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण न दे पाने पर मुख्य अभियंता ने जेई को बर्खास्त करने के लिए निगम आयुक्त को लिखा है।
विज्ञापन

वार्ड-6 में जलभराव और सीवर जाम की समस्या लेकर आए दिन लोग नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व भी संजय एंक्लेव वासियों ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या के लिए निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। लोगों की शिकायतों पर मुख्य अभियंता ने वार्ड का दौरा किया तो उन्होंने कई जगह खामियां पाई। कई इलाकों में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। पेयजल सप्लाई ठीक नहीं है। स्थानीय लोग कई बार जेई को शिकायत करते मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। मौके पर जांच के बाद बृहस्पतिवार को जेई को बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के काम में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में लापरवाही बरतने पर वार्ड छह के जेई को बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है। इस तरह की कार्रवाई अन्य अधिकारियों पर भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीआर भास्कर, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed