फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cyber ??police station has an old relationship with controversies

साइबर थाने का विवादों से रहा है पुराना नाता

Sun, 13 Jun 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??police station has an old relationship with controversies
फरीदाबाद। जिले का एकमात्र साइबर थाना पहले भी विवादों में रहा है। छह माह में ही इस थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ हत्या व आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे मामले दर्ज हो चुके हैं। यहां तैनात स्टाफ पर आरोपियों के साथ जानवरों जैसा सलूक करने व रिश्वत की मोटी रकम ऐंठने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। दिसंबर 2020 में गुरुग्राम की एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजनों का आरोप था कि थाने के स्टाफ ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस मामले में गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाने में केस भी दर्ज है। थाने में लाकर थर्ड डिग्री देने के मामले में साइबर थाने में तैनात एसआई राजेश का नाम सामने आता रहा है। एनआईटी तीन चौकी में तैनाती के दौरान राजेश ने एक व्यक्ति का चालान किया था। विवाद इतना बढ़ा कि व्यक्ति की मौत हो गई। डीएलएफ क्राइम ब्रांच में तैनाती के दौरान हवलदार संदीप एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच में लेकर आया था। राजेश पर उस व्यक्ति को टॉर्चर कर मारने का आरोप है। करीब दो साल पहले साइबर सेल में तैनाती के दौरान एएसआई योगेश एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लेकर आया था। उससे भी पूछताछ राजेश ने की और उस व्यक्ति की मौत हो गई। दिसंबर 2020 में गुरुग्राम निवासी एक साइबर अपराधी को काबू करने के लिए साइबर थाना पुलिस उसके परिजनों को थाना ले आई थी। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस उसके घर में रात भर रुकी। पुलिस के डर से आरोपी की बहन ने फंदा लगा लिया। इस मामले में भी एसआई राजेश पर आरोपी के जीजा व बहन को थाने में लाकर पीटने व दस लाख रूपये मांगने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

आधा दर्जन ऑडियो व वीडियो आए सामने
जुनैद के परिवार से बातचीत करते हुए करीब आधा दर्जन ओडियो व वीडियो सामने आए हैं। जुनैद के परिजनों का दावा है कि यह आवाज साइबर थाना फरीदाबाद में तैनात पुलिस अधिकारी राजेश की है। वीडियो में जुनैद को पुलिस हिरासत में अपंग कर देने, खाने कमाने लायक नही छोड़ने व पैसों के लेनदेन की भी बात है। इसके साथ ही सिफारिश करने पर जिंदगी खराब कर देने जैसी धमकी भी सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

पूरे मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी
ट्विटर, फेसबुक व अन्य माध्यमों से अपनी कार्रवाई पर वाहवाही बटरोने वाली जिला पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे बैठी है। पुलिस प्रवक्ता से लेकर पुलिस आयुक्त तक इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नही है। अमर उजाला ने एसीपी हेडक्वार्टर से पुलिस आयुक्त ओपी सिंह तक बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नही मिला। हालांकि एक दिन पहले फरीदाबाद पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर जुनैद के परिवार के आरोपों को निराधार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed