फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crowd of people inviting the third wave

तीसरी लहर को न्यौता दे रही लोगों की भीड़

Wed, 07 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people inviting the third wave
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाएं कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि लापरवाह हुए लोगों की भीड़ कम नहीं हुई, तो जल्द तीसरी लहर की दस्तक हो सकती है। अब तक जिले में इसी तरह की स्थिति सामने आई है। वहीं, कोविड की लहर के दो पैटर्न के अनुसार दिल्ली-मुंबई के साथ एनसीआर इस लहर की चपेट में जल्दी आएगा। बाजारों में इन दिनों दिख रही रौनक कुछ ही दिनों में खौफ का मंजर हो सकती है। अमर उजाला टीम ने बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में इस मंजर को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

एनआईटी-1 शहर का चांदनी चौक है। यहां ग्रामीण शहरी क्षेत्र के लोगों के अलावा अन्य जिलों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लॉकाडाउन के नियमों छूट के बाद इन दिनों यह बाजार फिर से गुलजार हुआ है। हालांकि बिना सामाजिक दूरी और कोरोना नियमों के बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग फिर से कोरोना को न्यौता देते दिख रहे हैं। हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही कोरोना की आफत फिर से हावी हो सकती है। इसी तरह का नजारा शहर के दूसरे छोर पर बसे ओल्ड फरीदाबाद बाजार का रहा। यहां तंग गलियों में लोग एक दूसरे से बिना किसी दूरी खरीददारी में मशगूल नजर आए। कई महिलाओं और नौजवानों के चेहरे पर मास्क तक नजर नहीं आया। इस दौरान ज्यादातर लोगों के साथ बच्चे भी नजर आए। हैरत इस बात की है कि लगातार विशेषज्ञ बच्चों के चपेट में आने की न सिर्फ पुष्टि कर रहे हैं बल्कि उनके लिए टीके की मंजूरी न होने से सुरक्षा की कमी को भी महसूस कर रहे हैं। बावजूद इसके लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही।
विज्ञापन

पहली लहर मंडी और त्यौहारों में उमड़ी भीड़ की देन
संक्रमण की लहर का असर जगह-जगह लगने वाली बड़ी भीड़ की देन हैं। चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में आतंक मचाने वाले कोरोना की पहली लहर का असर मंडी और त्यौहारों में उमड़ी भीड़ का नतीजा मानी जा रही है। ईएसआईसी अस्पताल व कॉलेज के डिप्टी डीन डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि जिले में कोरोना की पहली लहर होली के साथ मंडी व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की देन है। दिल्ली में तब्लीगी जमात के बाद भी जिले में कई लोग इसमें शामिल होने के कारण संक्रमित हुए। ऐसे में दूसरी लहर का पैटर्न भी लॉकडाउन के बाद मिली छूट के साथ ही सामने आया। एनसीआर में सबसे अधिक प्रभावित गुरुग्राम और फरीदाबाद ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
संक्रमण को काबू करने की कोशिश में फिलहाल सफल हैं। लोगों को इस उपलब्धि को बनाए रखना होगा। तीसरी लहर का आगमन हुआ तो ज्यादातर लोग इससे उबर नहीं सकेंगे। ऐसे में सामाजिक दूरी और मास्क लगाना अनिवार्य है। - डॉ. एके पांडेय, डिप्टी डीन, ईएसआईसी अस्पताल

सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ होगी, तो कोरोना का फिर से फैलाव हो सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं है। अब तक यही देखने को मिला है। ऐसे में जिले और देश को संक्रमण से बचाने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। लोगों को यह समझना होगा कि तीसरी लहर हंसते-खेलते घरों को उजाड़ देगा। - डॉ. रणदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed