फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RPF personal beat man in woman coach, many women injured in stampede

महिला कोच में चढ़े पुरुषों को आरपीएफ जवानों ने पीटा, भगदड़ में कई महिलाएं घायल

Thu, 19 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
RPF personal beat man in woman coach, many women injured in stampede

मंगलवार की रात पलवल स्टेशन पहुंची मथुरा शटल की महिला कोच में आरपीएफ जवानों ने खूब उत्पात मचाया। पुरुष यात्रियों की अचानक पिटाई शुरू करने से अफरा-तफरी मच गई। जब तक महिलाएं कुछ समझ पाती भगदड़ में कई महिलाएं गिरकर चोटिल हो गईं।

विज्ञापन


आरपीएफ की इस मनमानी से दैनिक यात्रियों ने नाराजगी जताई है। हुआ यूं कि मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे नई दिल्ली से मथुरा जाने वाली शटल 64910 पलवल स्टेशन पहुंची। इंटरसिटी और मालवा एक्सप्रेस के लेट होने के कारण ओल्ड, न्यूटाउन और बल्लभगढ़ से बड़ी संख्या में पुरुष यात्री महिला कोच में सवार हो गए।
विज्ञापन


ट्रेन जैसे ही पलवल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची, कोसीकलां के आरपीएफ जवान कोच में चढ़ गए और पुरुष यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। भगदड़ में 3-4 महिलाएं प्लेटफार्म पर गिरकर चोटिल हो गईं। कई यात्री पिटाई से बचने के लिए गलत साइड कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई ट्रेन नहीं आ रही थी अन्यथा कइयों की जान संकट में पड़ सकती थी। दैनिक यात्रियों ने आरपीएफ जवानों की इस मनमानी पर ऐतराज जताया। उनका कहना था कि पुरुष यात्रियों को उतारने के लिए पिटाई करने जैसा कदम ठीक नहीं था।


उधर कोसीकलां आरपीएफ प्रभारी सीपी प्रसाद का कहना है कि आरपीएफ जवानों का यह कदम बिल्कुल उचित नहीं है। यदि ऐसा किया है तो उसकी जांच करेंगे। भविष्य में ऐसा न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed