फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   LPG gas stove put on fake ISI mark

एलपीजी गैस स्टोव पर लगाया नकली आईएसआई मार्क, फर्म पर पड़ा छापा

Tue, 24 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 24 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
LPG gas stove put on fake ISI mark

भारतीय मानक ब्यूरो की फरीदाबाद शाखा ने एलपीजी गैस स्टोव पर नकली आईएसआई मुहर लगाकर बेचने वाली एनआईटी स्थित फर्म पर छापा मारा। छापे में आईएसआई मार्क का दुरुपयोग होने का मामला सामने आया। विभागीय अधिकारियों ने फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ब्यूरो के प्रमुख सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम ने एनआईटी पुलिस के सहयोग से आईएसआई मुहर के दुरुपयोग करने के आरोप में फर्म मै. सुप्रीम इंटरप्राइजेज के परिसर पर छापा मारा। फर्म के मालिक रमेश अरोड़ा हैं। छापेमारी में ब्यूरो के अधिकारी पीके गुप्ता, तपन कुमार हलदार, जयपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  छापे के दौरान एलपीजी स्टोव की पैकिंग में लाए जाने वाले डिब्बे पाये गये। लगभग 20 ऐसे पैकिंग के डिब्बे मिले, जिनमें कुछ पर आईएसआई मार्क हटाने की कोशिश की गई थी। उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि फर्म आईएसआई मार्क का दुरुपयोग कर ग्राहकों को गुमराह कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फर्म और मालिक के विरुद्ध भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो के वैज्ञानिक एके पोपली ने आमजन से अपील की है कि वह ऐसी फर्म और दुकानों के बारे मे सूचनाएं विभाग को दें, जो आईएसआई मार्क का दुरुपयोग कर रही हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed