{"_id":"61eaa31b70990347be057e38","slug":"faridabad-man-started-ganja-trade-for-father-treatment-now-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बीमार पिता के इलाज के लिए शुरू किया गांजे का कारोबार, पुलिस ने डेढ़ किलो की खेप के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदाबाद: बीमार पिता के इलाज के लिए शुरू किया गांजे का कारोबार, पुलिस ने डेढ़ किलो की खेप के साथ किया गिरफ्तार
Fri, 21 Jan 2022 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:42 PM IST
सार
पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्द पैसे कमा कर पिता का इलाज करवाना चाहता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद में बीमार पिता के इलाज के लिए जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में बेटे ने गांजे का अवैध कारोबार शुरू कर दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। आरोपी का नाम अजय है और वो सेक्टर-56 का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बड़खल की तरफ से खेड़ी पुल की ओर आ रहा है। पुलिस टीम सेक्टर-29 बाईपास के पुल के नजदीक पहुंच गई और नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्द पैसे कमा कर पिता का इलाज करवाना चाहता था। पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन