फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुरुग्राम पुलिस की रेड में नाइजीरियन की मौत

गुरुग्राम पुलिस की रेड में नाइजीरियन की मौत

Fri, 06 Jul 2018 06:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस की रेड में नाइजीरियन की मौत
गुरुग्राम पुलिस की रेड में नाइजीरियन युवक की मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर बृहस्पतिवार आधी रात को गुरुग्राम पुलिस की रेड के दौरान गोली लगने से एक नाइजीरियन युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक ड्रग्स तस्कर था। उसके पास से 110 ग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपये है। शुक्रवार दोपहर तक पुलिस विभाग में एनकाउंटर की चर्चा रही, मगर दोपहर बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने इसे हादसा बताया। गुरुग्राम के एसीपी क्राइम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नाइजीरियन युवक खुद की पिस्तौल से ही चली गोली से मारा गया। इस दौरान उसके दूसरे साथी को पुलिस ने धर दबोचा।
गुरुग्राम के एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 गुरुग्राम की टीम के पास ड्रग्स तस्करों की सूचना थी। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र चौहान व उनकी टीम ने गुरुग्राम-सूरजकुंड रोड पर नाकेबंदी कर दी। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। रात को करीब दो बजे गुरुग्राम की तरफ से आती एक टैक्सी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

टैक्सी चालक मयूर विहार, दिल्ली निवासी फैजल हसन ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को गाड़ी के दस्तावेज दिखाने चाहे, मगर पुलिस ने कार में सवार विदेशी नागरिकों को बाहर बुलाने के लिए कहा। इस पर एक युवक कार से निकलकर तेजी से पहाड़ की तरफ भागा, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। नरेंद्र चौहान व एक पुलिसकर्मी ने भागने वाले का पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके हाथ को पीछे की ओर मोड़कर उससे पिस्तौल छीनने का प्रयास किया, मगर छीना-झपटी में पिस्तौल चल गई। गोली नाइजीरियन युवक की पीठ में लगकर दिल को भेदती हुई पार हो गई। पुलिस टीम घायल नाइजीरियन को एशियन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान घाना निवासी माइकल चार्ल्स और उसके साथी की पहचान इचकू इयाना के रूप में हुई है। मूलरूप से घाना, नाइजीरिया निवासी माइकल चार्ल्स और उसका साथी इचकू इयाना फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। दोनों यहां स्टूडेंट वीजा पर आए थे। माइकल का वीजा खत्म हो चुका था और वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने नाइजीरियन दूतावास को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed