फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   साइबर ठगों ने दो को बनाया निशाना

साइबर ठगों ने दो को बनाया निशाना

Sun, 03 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने दो को बनाया निशाना
खुद को बैंककर्मी बता खाते से हजारों उड़ाए
विज्ञापन

फरीदाबाद।
सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को बैंककर्मी बताकर पीड़ितों से उनके खाते की पूरी जानकारी ले ली और फिर हजारों रुपये उड़ा लिए। इनमें एक घटना इस साल अप्रैल की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 निवासी रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस साल 20 अप्रैल को उनके पिता सतेंद्र जैन के पास एक फोन आया था। फोन करने वाले खुद को बैंक अधिकारी बता उनके खाते व एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। उसके थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से एक बार 7 हजार रुपये और दोबारा 30 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। इस पर उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया और इसकी शिकायत बैंक व पुलिस में की दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सेक्टर-31 निवासी रेनू अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बता उन्हें बताया कि उनका कार्ड ब्लॉक होने वाला है और उसे दोबारा चालू करने के लिए कार्ड की जानकारी मांगी। रेनू अग्रवाल ने उन्हें सारी जानकारी दे दी, जिसके बाद उनके खाते से पैसे निकल गए। ठगों ने उनके खाते से 5 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed