फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   परिचित ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किया

परिचित ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किया

Sun, 24 Mar 2019 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
परिचित ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किया
परिचित ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किया
विज्ञापन


फरीदाबाद। तकनीकी शिक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो बना कर उसके ही परिचित ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने बल्लभगढ़ महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रह रही पीड़िता ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि एक परिचित युवक के पास न जाने कहां से उसकी अश्लील वीडियो आ गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक इस वीडियो को एमएमएस बना कर वायरल कर रहा है। इससे छात्रा और उसके परिवार की बदनामी हो रही है। पीड़िता के शिक्षण संस्थान में भी युवक ने उसका वीडियो वायरल कर दिया है। विरोध करने पर युवती को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिक्षण संस्थान प्रबंधन भी पीड़िता को पढ़ाई छोड़ने को मजबूर कर रहा है। आरोप है कि युवक ने छात्रा का फोन और ईमेल आईडी हैक कर ली है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed