{"_id":"5c61a1adbdec22739b06a6f4","slug":"81549902253-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र नेता पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस
बल्लभगढ़। थाना शहर बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में छात्र संगठन अध्यक्ष पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी गांव जाजरू निवासी अजय को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। अग्रवाल कॉलेज के छात्र संगठन अध्यक्ष शुभम कपासिया पर गत 8 फरवरी को कॉलेज में घुसकर कुछ युवकों ने गोली चला दी थी। गोली शुभम के पैर में लगी थी। इस मामले में थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने शुभम के बयान पर अजय व उसके दो-तीन साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई लाजपत ने बताया कि सोमवार देर शाम अजय को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।