{"_id":"5ab143384f1c1bb22a8b46b6","slug":"81521566520-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में महिला बंदियों में मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में महिला बंदियों में मारपीट, मामला दर्ज
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेल में महिला बंदियों में मारपीट, मामला दर्ज
बल्लभगढ़। नीमका स्थित जिला जेल में दो महिला बंदी आपस में भिड़ गई। जेल में तैनात पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे दोनों को छुड़ाया। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने एक महिला बंदी की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने में दर्ज मामले के अनुसार जेल की महिला सेल में बंद आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक आपराधिक मामले में जेल में सजा काट रही है। जिस बैरक में वह बंद है, उसमें टीना नाम की महिला भी बंद है। आरोप है कि सोमवार को वह सेल में बैठी हुई थी, तभी टीना ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर टीना ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जेल उपाधीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि टीना के खिलाफ सदर थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया है। ब्यूरो