फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पुलिस प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई थी छत से छलांग

पुलिस प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई थी छत से छलांग

Thu, 25 Apr 2019 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई थी छत से छलांग
पुलिस प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई थी छत से छलांग
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा अंतर्गत मकान की तीसरी मंजिल से कूदी अशोक एन्क्लेव निवासी रितु गोस्वामी की हालत गंभीर बनी हुई है। रितु के पति ब्रिजेश गोस्वामी अधिवक्ता हैं और उनका आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग होकर उनकी पत्नी ने छलांग लगाई है। इस घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने हड़ताल की। इस मामले में पुलिस आयुक्त संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि अधिवक्ता ब्रिजेश गोस्वामी के खिलाफ सूरजकुंड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने उनकी पत्नी को भी बिना तथ्यों के षड्यंत्र रचने का आरोपी बना दिया था। इस मामले में ब्रिजेश गोस्वामी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ले रखी है। कुछ दिन पहले इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी को बिना कोई नोटिस दिए गिरफ्तार कर लिया। रितु गोस्वामी की भी जमानत करवाई गई। आरोप है कि जमानत पर आने के बाद भी पुलिस रितु और ब्रिजेश को प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस उन्हें दोबारा गिरफ्तार करने की धमकी दे रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इन धमकियों से परेशान होकर रितु ने अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस की प्रताड़नाओं के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने अदालत में हड़ताल रखी। वहीं पुलिस आयुक्त संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस मौके पर पूर्व प्रधान जेपी अधाना, पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र भड़ाना, विवेक रावत, अनिल पाराशर, धर्मवीर डागर, नरेंद्र पाराशर, विनोद कौशिक, नरेंद्र अत्री, सतेंद्र अधाना, राजकुमार भाटी, ललित बैंसला, संजीव चौधरी, भारत चंदीला, रविंद्र चपराना, अमित बैंसला, राजेश बैंसला, सतबीर शर्मा, पवन पाराशर, रविंद्र चपराना, प्रमोद भारद्वाज और प्रदीप परमार कई अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed