{"_id":"5a6cb4714f1c1b7c268b6988","slug":"71517073521-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी बन कर महिला से गहने ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी बन कर महिला से गहने ठगे
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बन कर महिला से गहने ठगे
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा जांच के नाम पर बदमाशों ने एक महिला के जेवर उतरवा लिए और फरार हो गए। गहनों की जगह नकली कंगन अंगूठी निकलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर सेंट्रल थाने की पुलिस बदमाशों को ढूूंढ रही है। सेक्टर 17 में रहने बृहस्पतिवार की दोपहर किसी काम से वह घर से निकली थी। काम निपटाने के बाद वह रिक्शे पर सवार होकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में खड़े दो युवकों ने अपना परिचय पुलिस कर्मचारी के रूप में देते हुए उनका रिक्शा रुकवा लिया। दोनों ने बताया कि वे गणतंत्र दिवस के कारण जांच कर रहे है। रिक्शा चालक का नाम पता लिखने के बाद दोनों ने महिला को कहा कि इन दिनों यहां लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में वह गहने पहन कर न निकला करें। जिसके बाद दोनों ने महिला को बातों में उलझा कर गहने उतरवा लिए। गहने एक कागज में लपेट कर महिला को लौटा दिए और वहां से चले गए। घर पहुंच कर महिला ने कागज खोला तो उसमें सोने की बजाए नकली गहने थे। धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो