फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पांच हजार रुपये देने में आनाकानी की तो साथियों ने पीटा

पांच हजार रुपये देने में आनाकानी की तो साथियों ने पीटा

Sun, 24 Mar 2019 09:50 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार रुपये देने में आनाकानी की तो साथियों ने पीटा
demo pic

खोए हुए मोबाइल के भुगतान का हिस्सा देने में युवक ने आनाकानी की तो साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक को बचाने के लिए परिवार वाले आए तो हमलावरों ने और साथी बुला लिए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस हमलावरों ने घर की महिलाओं को भी पीट कर लहूलुहान कर दिया। सारन पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पर्वतिय चौक निवासी एक व्यक्ति का महंगा स्मार्ट फोन एक सप्ताह पहले कहीं गुम हो गया था। उस व्यक्ति ने सारन गांव के ही गौरव, जग्गा उर्फ जगबीर और अमित पर मोबाइल गुम करने का आरोप लगाया था। पुलिस के सामने समझौता हुआ था कि तीनों मिलकर युवक को बीस हजार रुपये चुकाएंगे। जग्गा और राजू ने अपने हिस्से के 15 हजार रुपये एकत्र कर लिए थे अब गौरव के पांच हजार रुपये लेने बाकी थे। शनिवार शाम जग्गा और राजू बकाया रुपये मांगने गौरव के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गौरव ने रुपये देने में आनाकानी की जिस पर लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ने गौरव को पीटना शुरू किया तो घर के अन्य सदस्य उसे बचाने के लिए निकल आए। आरोप है कि इस पर दोनों ने फोन कर करीब 40 लड़के बुला लिए। इनमें से कुछ के पास धारदार हथियार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबने घर में घुस कर गौरव, उसकी मां-बहन और भाई को पीटा। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। हमलावरों की भारी भीड़ देख पुलिस ने पहले मामला शांत कराया और घायलों को मेडिकल व इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया।


इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी। एसएचओ सारन ने बताया कि रविवार तड़के घटना के मुख्य आरोपी जग्गा उर्फ जगबीर और राजू को पकड़ लिया गया, अन्य हमलावरों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गौरव की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed