फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रीक्षा में नंबर कम आने पर आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी

रीक्षा में नंबर कम आने पर आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 02 Feb 2019 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
रीक्षा में नंबर कम आने पर आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी
परीक्षा में नंबर कम आने पर आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा में कम अंक आने पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर को लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

मूलरूप से आगरा निवासी बृजेश सिंह की 14 वर्षीय बेटी अंशिका सेक्टर-14 स्थित एक निजी स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। अंशिका की मां अनीता ईएसआई अस्पताल में कार्यरत हैं। अनीता यहां अपनी बेटी के साथ भाई अमर सिंह के साथ रहतीं हैं। अमर सिंह की आटा चक्की है। किशोरी के मामा अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंशिका स्कूल से लौटी तो काफी परेशान थी। पूछने पर उसने अपनी मां को बताया था कि स्कूल में हाल ही में आयोजित परीक्षाओं में उसके नंबर कम आए हैं। इस पर उसकी मां ने उसे समझाया और ज्यादा मेहनत करने की बात कही। अमर सिंह के अनुसार शनिवार को अंशिका की छुट्टी थी। सुबह उसकी मां काम पर चली गई और वह भी दुकान पर चले गए। दोपहर को जब अनीता घर पहुंची तो उसने अंशिका को कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लोहे के एंगल से लटके देखा। अनीता की चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने अंशिका को फंदे से उतारा और उसे तुरंत अस्पताल ने गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैनिक कॉलोनी चौकी प्रभारी एसआई विष्णुमित्र ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। आत्महत्या का कारण परिजनों ने परीक्षा में नंबर कम आना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed