{"_id":"5b4a034d4f1c1b3a748b49dc","slug":"61531577165-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस से मारपीट कर छुड़ा ले गए
बल्लभगढ़। गांव महमूदपुर में धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी महिला व 6-7 अन्य लोगों ने हमला कर दिया और आरोपियों को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव महमूदपुर के रहने वाले जतन पाल, लच्छो और ओमवती के खिलाफ जमीन संबंधी धोखाधड़ी के आरोप में 25 अक्टूबर 2017 को थाना तिगांव में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली निवासी सुनील कुमार की करोड़ों रुपये जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़प ली थी। इस मुकदमे की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा, बल्लभगढ़ जोन कर रही थी। इस मामले में आरोपी लच्छो देवी को आर्थिक अपराध जांच शाखा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम लाल, राजबीर, हवलदार मुरारीलाल, महिला सिपाही राजबाला, सुदेश, राजेश कुमार, सिपाही सुरेंद्र, एसपीओ नीरज शुक्रवार को गिरफ्तार करने गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान लच्छो और राजबीर को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। मगर आरोपियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और उनके जानने वाले 6-7 अन्य लोग वहां आ गए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और लच्छो व राजबीर को छुड़वा लिया। पुलिस टीम वहां से जैसे तैसे निकलकर तिगांव थाने पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह ने घटना के बारे में थाना तिगांव पुलिस में शिकायत दी। उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना तिगांव प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जांच रही है। आरोपी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।