फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली औद्योगिक नगरी

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली औद्योगिक नगरी

Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली औद्योगिक नगरी

विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली औद्योगिक नगरी
- 17 घंटे में गोलीबारी की तीन वारदात
- पूर्व मेयर ने भतीजे को गोली मारी तो संजय कॉलोनी और खेड़ी में लड़ाई मेें चली गोलियां
- पुलिस के हाथ खाली, एक भी दोषी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शांत कही जाने वाली औद्योगिक नगरी में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर के बीच तीन जगहों पर बदमाशों ने गोलीबारी की वारदात अंजाम दीं। पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना ने अपने ही भतीजे को जान लेने की नीयत से गोली मार दी। मांगलिक कार्यक्रम में वीडियो बनाने के विवाद में दबंगों ने एक युवक पर गोली दाग दी तो खेड़ी गांव के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी।
चोरी, लूट, झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम औद्योगिक नगरी की पुलिस का खौफ अपराधियों में जैसे खत्म हो चुका है। पुलिस इनमें से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


जमीनी विवाद में पूर्व मेयर ने भतीजे पर चलाई गोली
अनंगपुर गांव निवासी दीपांश को मंगलवार रात परिजनों ने लहूलुहान हालत में सेक्टर 21 स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया। दीपांश की जांघ में गोली लगी थी जबकि शरीर पर चोटों के निशान थे। घायल ने बताया कि वह अनंगपुर गांव मेें चचेरे भाई लोकेश की दुकान पर बैठा था। इसी समय ताऊ देवेंद्र भड़ाना (पूर्व मेयर) और चाचा वीरेंद्र भड़ाना तीन चार लोगों के साथ वहां आ गए। इन लोगों ने उसे लात घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसने बचने का प्रयास किया तो देवेंद्र भड़ाना ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। जांघ में गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। हत्या के प्रयास के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर कब्जेदारी का विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की बिक्री में दीपांश रोड़ा बन रहा था इसलिए उसकी हत्या का प्रयास किया गया। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने के विवाद में युवक को गोली मारी
संजय कॉलोनी निवासी सुंदर बिजली का काम करता है। बुधवार शाम संजय कालोनी में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में लगे शामियाने में उसने लाइटें लगाई थीं। देर रात कार्यक्रम में घर की महिलाएं और अन्य सदस्य डांस कर रहे थे। सुंदर ने अपने मोबाइल से नाच गाने की वीडियो बना रहा था। उसको वीडियो बनाते देख कार्यक्रम में शामिल होने आए जीवन नगर गोच्छी के राहुल, लालाराम आदि ने विरोध किया। इसमें दोनों पक्ष के बीच गर्मागर्म बहस और हाथापाई हो गई थी। बड़े लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे सुंदर अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक जबकि एक युवक पैदल ही उसकी दुकान पर पहुंचा। तीनों सुंदर को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सुंदर ने भी हाथ पांव चलाए तो एक युवक ने तमंचा निकाल कर उस पर गोली दाग दीं। गोली उसे पास से निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग सर्तक हो गए तो आरोपी बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। एसएचओ सारन इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



जमीनी विवाद में रिश्तेदार को दो गोलियां मारीं
फरीदाबाद। सेक्टर 37 निवासी सचिन और मांगर निवासी रिश्तेदार रोहित कुछ समय पहले मिलकर प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम करते थे। सचिन के मुताबिक कुछ दिन पहले उसने रोहित के साथ नोएडा में जमीन खरीदी थी। इस जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों ही साझेदारी खत्म करना चाह रहे थेे। इसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिन पहले काफी विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को सचिन अपनी फॉच्यूनर कार से कहीं जा रहा था। चांदीवाल बाग के पास सामने से रोहित अपनी कार लेकर आ गया। आमना सामना होने पर दोनों कार से उतर कर झगड़ने लगे। आरोप है कि रोहित ने अपनी रिवॉल्वर निकाल कर सचिन पर दो फायर झोंक दिए। एक गोली सचिन की बाजू में लगी जबकि दूसरी उसका कंधा चीरते हुए पार कर गई। रोहित भाग निकला, जबकि लहूलुहान सचिन कार में बैठ खुद चलाता हुआ एशियन अस्पताल पहुंचा। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना खेड़ी पुल प्रभारी शैलेंद्र श्योराण ने बताया कि घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। दोनों गोली सचिन के कंधे व बाजू से पार निकल गई। इसीलिए खतरे की बात नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed