{"_id":"5c34e25ebdec2256af3f5b77","slug":"51546969694-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरिज में काम दिलवाने नाम पर माल से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेब सीरिज में काम दिलवाने नाम पर माल से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज में काम दिलवाने नाम पर मॉडल से ठगी
फरीदाबाद। शहर के एक मॉडल से नेटफिल्क्सि के लिए बनने वाली वेब सीरीज के साथ करार कराने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने मॉडल से काम करने के लिए इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी (आईपीआरएस) लाइसेंस बनवाने के लिए 13,500 रुपये ठग लिए। जब उन्होंने दोबारा रुपयों की मांग की तो उसे शक हुआ और उसने पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त संजय कुमार को दी है, जिसे उन्होंने जांच के लिए डीसीपी एनआईटी के पास भेज दी है।
सेक्टर-21ए निवासी अतुल गौतम मॉडल हैं और कई बड़े और नामी ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं। अतुल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक साथी ने उन्हें एक ई-मेल आईडी बताते हुए कहा कि इस पर अपनी प्रोफाइल भेज दे। उन्होंने उस पर अपनी प्रोफाइल भेज दी। अतुल के अनुसार उसी रात उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राजेश बताया और कहा कि उनकी प्रोफाइल चयनित हो गई है और नेटफिलिक्स के साथ आपका एक साल का करार होगा। आपको नेटफिलिक्स के लिए बनने वाली वेब सीरीज में काम करना होगा और इसके लिए आपको 90 लाख रुपये मिलेंगे। राजेश ने अतुल से कहा कि करार के दौरान उन्हें इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी (आईपीआरएस) लाइसेंस देना होगा। अतुल से इस तरह के किसी लाइसेंस होने की बात से इंकार किया।
अतुल के अनुसार थोड़ी देर बाद उसके पास एक और फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम साहिल पीरजादा बताया और कहा कि अभी तुम्हारी राजेश से बात हुई थी। नेटफिलिक्स के साथ करार के लिए तुम्हे आईपीआरएस लाइसेंस चाहिए तो वह उसे दिलवा देगा। इसके लिए 13,500 रुपये लगेंगे। अतुल उनकी बातों में आ गए और अपने खाते से उस व्यक्ति द्वारा दिए गए खाते में रुपये स्थानांतरित कर दिए। अतुल के अनुसार अगले ही दिन साहिल ने उसे व्हाट्सएप पर एक नंबर लिखकर भेजा और कहा कि यह तुम्हारा लाइसेंस नंबर है। इसे राजेश को दे देना। अतुल ने लाइसेंस की प्रति और रुपयों की रसीद मांगी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। अतुल के अनुसार 5 जनवरी को राजेश ने फिर फोन कर कहा कि करार से पहले मनोरंजन कर 23,500 रुपये भरने होंगे। इसके लिए उनको मुंबई स्थित उनके कार्यालय आना होगा।
विज्ञापन
अतुल ने जब उससे पूछा कि क्या उनके कार्यालय में टैक्स भी जमा होता है तो वह झेंप गया और कहा कि वहां से फार्म मिलेगा और उसे भरकर जमा करवाना होगा। अतुल को उसकी बातों पर शक हुआ और रुपये देने से इंकार कर दिया। अतुल ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि आईपीआरएस लाइसेंस एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि गाने आदि को सार्वजनिक स्थानों पर बजाने के लिए मिलता है। अतुल ने दोबारा उनसे बात की तो उन्होंने रुपये लौटाने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत अतुल ने पुलिस आयुक्त से की है।