{"_id":"5bf569d8bdec22561b644de9","slug":"51542810072-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में तमंचा लेकर सफर करने जा रहे युवक को सीआईएसएफ ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो में तमंचा लेकर सफर करने जा रहे युवक को सीआईएसएफ ने दबोचा
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो में तमंचा लेकर सफर करने जा रहे युवक को सीआईएसएफ ने दबोचा
फरीदाबाद। दो दिन पहले ही शुरू हुए राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर तमंचा लेकर मेट्रो में सफर करने जा रहे एक युवक को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने धर दबोचा। जांच के दौरान युवक के पास केवल तमंचा मिला, कोई कारतूस नहीं था। सीआईएसएफ ने उसे थाना मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था।
मेट्रो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने के लिए राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर आया था। मेट्रो का टोकन लेने के बाद जब वह सुरक्षा जांच के लिए पहुंचा तो वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने उसके पास मौजूद बैग को जांच के लिए स्कैनर मशीन में डलवाया। स्कैनर मशीन में से बैग गुजरने के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसमें एक तमंचा दिखाई दिया। इस पर सीआईएसएफ कर्मी ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सुखदेव बताया।
सुखदेव मूलरूप से एटा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह यहां सरूरपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था और यहीं रहता था। सुखदेव ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले ही एक व्यक्ति से यह तमंचा खरीदा था। तमंचा बेचने वाले के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। सुखदेव ने पुलिस को बताया कि वह अपने किसी काम से पंजाब जा रहा था। दिल्ली से उसने पंजाब के लिए ट्रेन पकड़नी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।