{"_id":"5b6b1b904f1c1b54638b710e","slug":"51533746064-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट से कर रहा था बिजली चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्ट्रीट लाइट से कर रहा था बिजली चोरी, गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रीट लाइट से कर रहा था बिजली चोरी, गिरफ्तार
विजिलेंस थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया, जेल गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
सेक्टर-22 में स्ट्रीट लाइट से बिजली चोरी कर किरायेदारों को बेचने के मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उसके घर पर छापा मारा। जुर्माने की रकम नहीं भरने पर बुधवार को बिजली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एनआईटी सबडिवीजन के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व शिकायत मिलने पर उनकी टीम ने सेक्टर-22 निवासी भूप सिंह के घर पर छापा मारा था। भूप सिंह ने 18 कमरे बनवाए हुए हैं, जिसे उसने किराये पर दे रखे हैं। इन किरायेदारों को वह स्ट्रीट लाइट की लाइन से बिजली चुराकर बेच रहा था। इसकी एवज में वह उनसे 10 से 12 रुपये यूनिट के हिसाब से वसूलता था। शिकायत मिलने पर बिजली निगम की टीम ने छापा मारा, तो उस दौरान स्ट्रीट लाइट से सीधे बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपी पर करीब 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर बुधवार को विजिलेंस थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।