{"_id":"5b49fdab4f1c1b46748b4a22","slug":"51531575723-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर चेन व कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर चेन व कुंडल लूटे
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल में गड़बड़ी बता घर में घुसकर गहने लूटे
फरीदाबाद। बिजली के मीटर में गड़बड़ी बता बिल देखने के बहाने ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित घर में घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर उनसे चेन व कुंडल लूट लिए। चाकू महिला के हाथ में लगा। बदमाश महिला को बाथरूम में बंद कर फरार हो गया। महिला किसी तरह बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना सूरजकुंड पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी का एक और साथी नीचे खड़ा था।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी यश बिष्ट गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। उनकी मां बसंती देवी (64) घर पर थीं। एक व्यक्ति ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। बसंती देवी के पूछने पर उसने बताया कि वह बिजली विभाग से है और आपके मीटर में गड़बड़ी है। इस पर वह उस व्यक्ति के साथ नीचे आई। व्यक्ति ने मीटर से कुछ नोट किया और कहा कि इसमें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, अपना बिजली का बिल दिखाओ। बिल देखने के बहाने वह दोबारा उनके साथ ऊपर गया। इस दौरान उसने बसंती देवी से पानी पिलाने को कहा। महिला पानी ले आई, जिसे पीने के बाद उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और चाकू दिखाकर चुप रहने को कहा। उसने महिला पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया, जोकि उनके हाथ में लगा और हाथ कट गया। बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन व कुंडल उतरवा लिए और उसके बाद घर में रखे रुपयों की मांग करने लगा।
दो-चार मिनट तो वह उन्हें डराता धमकाता रहा और फिर बाथरूम में बंद कर फरार हो गया। यश बिष्ट के अनुसार, उनके बाथरूम के दरवाजे फाइबर के बने हैं। उनकी मां किसी तरह दरवाजे को तोड़कर बाहर आईं और बाहर निकलकर उन्होंने पड़ोसियों व कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश ने रसोई घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू प्रयोग किया था, जोकि भागते हुए वहीं छोड़ गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे दो लोग
यश बिष्ट ने बताया वारदात के बाद जब उन्होंने आसपड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो आरोपी अपने एक साथी के साथ नीचे यहां वहां घूमता दिखाई दिया। इसके बाद जब वह वारदात कर नीचे आया तो हाथ से मुंह छिपाकर भाग रहा है और उसके साथ उसका साथी भी भागते हुए दिखा।