फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नौकरी की तलाश में निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या

नौकरी की तलाश में निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 12 Mar 2019 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या
नौकरी की तलाश में निकले युवक की हत्या
विज्ञापन


बल्लभगढ़। घर से नौकरी की तलाश में निकले युवक का करीब एक सप्ताह पहले सेक्टर-आठ में आगरा नहर किनारे शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक को बुरी तरह पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव महमूदपुर, तिगांव निवासी विजय (25) 5 मार्च को सुबह घर से मोटरसाइकिल लेकर नौकरी की तलाश में निकला था। विजय के भाई अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम तक जब विजय घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कई बार संपर्क करने के बावजूद विजय ने फोन नहीं उठाया। रात तक विजय के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन दोपहर तक भी विजय के मोबाइल फोन पर घंटी बजती रही, मगर फोन नहीं उठा। दोपहर बाद फोन भी बंद हो गया। इस पर परिजनों ने तिगांव थाने में विजय के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सेक्टर-सात थाने में तैनात जांच अधिकारी एसआई दिलावर सिंह ने बताया कि 6 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि आगरा और गुरुग्राम नहर के बीच पटरी पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच के दौरान मृतक की मोटरसाइकिल थोड़ी दूरी पर मिली। उसकी आरसी के आधार पर मृतक की पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि विजय को बुरी तरह पीटा गया था, जिससे उसके दोनों तरफ की पसलियां टूट कर फेफड़ों में घुस गई थी और उससे उसकी मौत हुई। इस पर पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला मोबाइल फोन
जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को विजय का मोबाइल फोन नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि 6 मार्च दोपहर तक विजय के मोबाइल फोन पर घंटी बज रही थी, मगर फोन उठा नहीं। 6 मार्च दोपहर बाद उसका फोन भी बंद हो गया। ऐसे में उसके फोन से हत्या आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस उसके मोबाइल फोन के साथ तकनीक का प्रयोग कर भी मामले को सुलझाने में जुटी है। उम्मीद है कि जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed