फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चार लाख रुपये की लालच में 35 हजार गंवाए

चार लाख रुपये की लालच में 35 हजार गंवाए

Tue, 27 Nov 2018 07:39 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
चार लाख रुपये की लालच में 35 हजार गंवाए
गड्डी में ऊपर दो हजार का नोट, नीचे कागज, 35 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बैंक में रुपये जमा करवाने आए एक युवक को दो ठगों ने चार लाख रुपयों से बंधा रुमाल देकर 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। ठगों ने रुमाल में नोट की गड्डी में ऊपर की तरफ दो हजार का नोट लगा दिया और नीचे कागज के टुकड़े। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।

गांव मवई के विपिन कुमार के अनुसार उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की ओल्ड फरीदाबाद शाखा में है। सोमवार को वह खाते में 35 हजार रुपये जमा करवाने के लिए गए थे। वह बैंक के अंदर जमा पर्ची भर रहे थे कि एक व्यक्ति आया और उनसे चार लाख रुपये जमा करने के लिए पर्ची भरने की मिन्नतें करने लगा। उस व्यक्ति ने एक रुमाल में बंधी दो हजार रुपये के नोट की दो गड्डियां विपिन कुमार को देकर इन्हें जमा करवाने में मदद करने को कहा। इस दौरान उस व्यक्ति का एक और साथी आ गया। दोनों आपस में रुपये जल्दी जमा करवाने की बात करने लगे। विश्वास जताने के लिए विपिन कुमार ने 35 हजार रुपयों से भरा अपना बैग उस व्यक्ति को पकड़ा दिया और उसका चार लाख रुपयों से बंधा रुमाल अपने पास रख लिया। रुपये जमा करने के बजाय वे कुछ देर बातें करते रहे। कुछ देर बाद विपिन कुमार का बैग लेकर दोनों वहां से चले गए। उनके जाने के बाद विपिन ने रुमाल खोल कर देखा तो उसमें ऊपर दो हजार रुपये का नोट और अंदर कागज था। विपिन ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे एएसआई रामअवतार ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए बैंक परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है, पहचान होते ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed