फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फ्रंटीयर कॉलोनी में प्रेमी युगल ने जहर खाया

फ्रंटीयर कॉलोनी में प्रेमी युगल ने जहर खाया

Thu, 17 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
फ्रंटीयर कॉलोनी में प्रेमी युगल ने जहर खाया

विज्ञापन

जहर निगल प्रेमी युगल ने खुद पुलिस और परिजन को दी सूचना

फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित फ्रंटीयर कॉलोनी में बुधवार रात को एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनको दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे। इसलिए यह कदम उठाया गया। युवक के खिलाफ गोंडा, उत्तर प्रदेश में युवती को बहला-फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज है। इसलिए जहरीला पदार्थ खाने के मामले में भी कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस ही करेगी। स्थानीय पुलिस की सूचना पर दिल्ली पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस युवती को अपने साथ ले गई।
डबुआ कॉलोनी चौकी में तैनात जांच अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि गोंडा (उत्तर प्रदेश) निवासी एक युवक और युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं। युवक अनुसूचित जाति से जबकि युवती दूसरी बिरादरी से है। इस कारण परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। पिछले कुछ समय से युवक फ्रंटियर कॉलोनी निवासी अपने जीजा के पास आ गया था और यहां एक कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

एसआई रमेश चंद ने बताया कि युवक ने बुधवार को युवती को फोन कर यहां बुला लिया। दोनों शहर के कई पार्क में उठते बैठते रहे। इन्होंने डबुआ कॉलोनी से रात को कोई जहरीला पदार्थ खरीदा और फिर फ्रंटीयर कॉलोनी स्थित घर में आकर उसे निगल लिया। थोड़ी देर बाद युवक ने अपने जीजा और फिर 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में बताया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती करवा दिया। यहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों की हालत ठीक है। घटना की सूचना गोंडा पुलिस को दी गई तो पता चला कि युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज है। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस और युवती के परिजन अस्पताल पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। स्थानीय पुलिस ने भी इनके बयान दर्ज कर लिए हैं, मगर कार्रवाई गोंडा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed