फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   जम्मू में मिला आठ दिन पहले लापता हुआ बालक

जम्मू में मिला आठ दिन पहले लापता हुआ बालक

Sun, 06 May 2018 08:48 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में मिला आठ दिन पहले लापता हुआ बालक

विज्ञापन
जम्मू में मिला आठ दिन पहले लापता हुआ बालक
फरीदाबाद। सेक्टर सात थाना क्षेत्र से 29 अप्रैल 2018 को लापता हुए आठ साल के बच्चे को थाना प्रभारी दिनेश यादव और उनकी टीम ने जम्मू के कटरा से बरामद कर परिजनों के हवाले किया।

दिनेश यादव ने बताया कि आठ वर्षीय बच्चे भीम उर्फ प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके माता पिता ने दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी टीम सक्रिय हो गई थी। बच्चे की तलाश में सेक्टर आठ चौकी प्रभारी एसआई छत्रपाल और एसआई वीरसेन के नेतृत्व में टीमों ने बस स्टैंड, ढाबा रेस्टोरेंट और रेलवे स्टेशन पर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बच्चे को जम्मू के कटरा में देखा गया है। इसके बाद टीम कटरा रवाना हुई और रविवार को बच्चे को सकुशल लेकर लौटी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। दिनेश यादव ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सोमवार को बच्चे को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश किया जाएगा जहां उसके ब्यान दर्ज किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed