{"_id":"5cc1d326bdec225f506be0d5","slug":"201556206374-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम पेट्रोल देख रचा अपने अपहरण का नाटक, पिता से मांगी दो लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्राइम पेट्रोल देख रचा अपने अपहरण का नाटक, पिता से मांगी दो लाख की फिरौती
Thu, 25 Apr 2019 09:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
अपने अपहरण का नाटक रचने वाला अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले थाना सराय ख्वाजा से लापता हुए युवक ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देख अपने अपहरण का नाटक रच पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांग ली।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर और थाना सराय ख्वाजा पुलिस की टीम ने युवक को बुधवार रात इटावा, उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
संतोष नगर निवासी राजू का 26 वर्षीय बेटा अजय 23 अप्रैल को घर से 10 हजार रुपये लेकर बैंक में लोन की किस्त जमा करवाने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया।
विज्ञापन
अजय के पिता ने थाना सराय में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उसी दिन अजय के पिता के पास उसी के नंबर से फोन आया कि अजय का अपहरण हो गया है और उसकी सलामती चाहते हो तो दो लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
राजू ने पुलिस को फिरौती के लिए फोन आने की बात बताई तो क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर को मामले की जांच सौंप दी। राजू ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले की आवाज उनके तरफ की लग रही है।
इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पहले फोन औरेया से आया था और दूसरा इटावा से। पुलिस अजय की तलाश करते हुए बुधवार रात को इटावा बस अड्डे के पास पहुंची और वहां से उसे ढूंढ निकाला।
पूछताछ करने पर पहले तो अजय ने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, मगर सख्ती से पूछताछ के बाद उसने खुद के अपहरण की कहानी पुलिस को सुना डाली।
अजय ने बताया कि वह 8एक मॉल में काम करता है। सके ऊपर काफी कर्ज हो गया। कर्जदारों से परेशान होकर ही उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने अपहरण का नाटक रच डाला।
क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई ब्रह्म सिंह ने बताया कि अजय को सकुशल बरामद कर थाना सराय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।